Get App

Tips and Tricks: नेनुआ छीलने में परेशानी? अपनाएं ये आसान टिप्स और ट्रिक्स

Nenua Peeling Hack: नेनुआ, जिसे घिरा भी कहा जाता है, अपने स्वाद और पौष्टिकता के लिए जाना जाता है। ये सब्जी में इस्तेमाल होने पर लाजवाब लगती है, लेकिन छीलना थोड़ा मुश्किल होता है। सही तरीके से काटकर और छीलने पर यह जल्दी गलती है, समय बचता है और सब्जी स्वादिष्ट बनती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 12:01 PM
Tips and Tricks: नेनुआ छीलने में परेशानी? अपनाएं ये आसान टिप्स और ट्रिक्स
Nenua Peeling Hack: नेनुआ को छीलते ही आप तुरंत सब्जी में काटकर डाल सकते हैं।

नेनुआ, जिसे घिरा के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय रसोई में अपनी पौष्टिकता और स्वाद के लिए खास महत्व रखता है। ये सब्जी के तरह इस्तेमाल होने पर खाने में बेहद लाजवाब लगती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। नेनुआ में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती है। हालांकि, कई लोग इसे छीलने में दिक्कत महसूस करते हैं, क्योंकि इसका छिलका थोड़ा कठिन और चिपचिपा होता है। इस वजह से नेनुआ की तैयारी में अधिक समय लग सकता है और लोग इसे बनाने से पहले हिचकिचाते हैं।

लेकिन अगर इसे सही तरीके से काटकर और छीलकर इस्तेमाल किया जाए, तो न केवल समय की बचत होती है, बल्कि सब्जी और भी स्वादिष्ट और जल्दी गलने वाली बनती है। इस विधि से नेनुआ की रसोई में उपयोगिता और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।

नेनुआ को आसानी से छीलने का तरीका

नेनुआ छीलने से पहले इसे बीच से दो हिस्सों में काट लें। कटे हुए हिस्से को अपनी तरफ खींचते हुए छीलें। इस विधि से नेनुआ आसानी से छिल जाएगा और मेहनत कम लगेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें