नींद हमारे शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है जितनी सही खानपान और नियमित व्यायाम। एक अच्छी नींद न केवल थकान मिटाती है बल्कि पूरे दिन की कार्यक्षमता को बढ़ाती है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाती है। जब नींद गहरी और आरामदायक होती है तो शरीर खुद को रिपेयर करता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और मूड भी बेहतर रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नींद को खराब करने में सिर्फ़ आपकी दिनचर्या या तनाव ही नहीं, बल्कि आपका गद्दा भी जिम्मेदार हो सकता है? अक्सर लोग गद्दे की उम्र और उसकी गुणवत्ता को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि पुराना गद्दा आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
