पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है कि उन्हें आलू-गोभी बेहद पसंद है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि ये उनकी फेवरेट डिश है और वो इसे नाश्ते, दोपहर के खाने और रात के खाने हर समय आराम से खा सकते हैं। उनके मुताबिक, उन्हें बाहर के फास्ट फूड से ज्यादा घर का सादा और देसी खाना पसंद आने लगा है। पहले जहां वो ज्यादा बाहर का खाना खाते थे, अब धीरे-धीरे उन्होंने घर के खाने की ओर रुख कर लिया है और उसी को ज्यादा मिस भी करने लगे हैं।
