Get App

Ring Size: रिंग खरीदना अब नहीं होगा मुश्किल, ये तरीका बदल देगा आपका अनुभव!

How to choose Perfect Ring: रिंग खरीदते समय अक्सर सही साइज को लेकर कंफ्यूजन हो जाता है। ढीली रिंग गिर सकती है, जबकि टाइट रिंग उंगली में दर्द देती है। लेकिन घर पर ही आसान तरीकों से अपनी रिंग साइज पता की जा सकती है। साथ ही, रिंग हमेशा उंगली और मौके के हिसाब से ही चुनना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2025 पर 1:57 PM
Ring Size: रिंग खरीदना अब नहीं होगा मुश्किल, ये तरीका बदल देगा आपका अनुभव!
How to choose Perfect Ring: हर उंगली के लिए अलग प्रकार की रिंग डिजाइन सूट करती है।

हर किसी को अपने लिए या किसी खास के लिए रिंग खरीदनी होती है, लेकिन अक्सर सही साइज न जानने की वजह से रिंग पहनते समय तकलीफ होती है या फिट नहीं आती। इसलिए रिंग खरीदने से पहले सही साइज जानना बेहद जरूरी है, ताकि पहनने में आराम और परफेक्ट फिट मिले। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कागज या धागे का इस्तेमाल। कागज की पतली स्ट्रिप लें और जिस उंगली के लिए रिंग चाहिए, उस पर इसे घुमाएं। जहां स्ट्रिप का सिरा मिलता है, वहां पेन से निशान लगाएं। फिर स्केल या इंची टेप से उसकी लंबाई नापें और रिंग चार्ट के साथ मिलाएं। इसी तरह, धागे की मदद से भी यह नाप ली जा सकती है। धागे को उंगली पर लपेटें, सिरों को मिलाकर निशान लगाएं और स्केल से सेंटीमीटर या मिलीमीटर में लंबाई नापें।

अगर आपके पास पुरानी रिंग है और वह फिट होती है, तो उसकी डायमीटर नापकर भी सही साइज का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये तरीका बहुत ही आसान और भरोसेमंद है।

भारत में रिंग साइज और नंबरिंग

भारत में अंगूठी के साइज के नंबर यूनाइटेड किंगडम के नंबरिंग सिस्टम से प्रेरित हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपका रिंग नंबर 3 है, तो उंगली की लंबाई लगभग 4.5 सेमी होगी। इसी तरह, नंबर 4 का मतलब 4.8 सेमी, 5 का 5.1 सेमी, 6 का 5.3 सेमी और 7 का 5.5 सेमी होता है। सही साइज चुनने के लिए चार्ट का उपयोग करना जरूरी है, क्योंकि अलग-अलग नंबर अलग फिट और आराम देते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें