Get App

Quick Makeup Tips: सिर्फ 5 मिनट में दिखें परफेक्ट, ऑफिस और कॉलेज के लिए नो-मेकअप ट्रिक!

Quick Makeup Tips: सुबह की भागदौड़ में भी चाहती हैं खूबसूरत दिखना? जानें सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाला आसान नो-मेकअप लुक रूटीन, जो आपको देगा नेचुरल ग्लो और फ्रेश अंदाज। ऑफिस या कॉलेज के लिए परफेक्ट यह क्विक मेकअप टिप्स मिनटों में बढ़ाए आपकी सुंदरता और कॉन्फिडेंस, बिना किसी झंझट के

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 3:34 PM
Quick Makeup Tips: सिर्फ 5 मिनट में दिखें परफेक्ट, ऑफिस और कॉलेज के लिए नो-मेकअप ट्रिक!
Quick Makeup Tips: अपनी आंखों को बड़ा और फ्रेश दिखाने के लिए हल्का काजल और मस्कारा लगाएं।

सुबह की जल्दी और भागदौड़ में अक्सर खुद पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। चाहे आप ऑफिस के लिए जल्दी तैयार हों या कॉलेज की पहली क्लास के लिए भाग रही हों, भारी मेकअप का झंझट किसी के पास नहीं होता। ऐसे में No-Makeup लुक सबसे आसान और स्मार्ट विकल्प बनकर सामने आता है। यह लुक न सिर्फ आपको नेचुरल और फ्रेश दिखाता है, बल्कि आपकी सुंदरता को हाइलाइट करता है और मिनटों में तैयार हो जाता है। No-Makeup लुक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह रोजमर्रा की रूटीन में फिट हो जाता है। सिर्फ कुछ बेसिक स्टेप्स का पालन करके आप अपने लुक को फ्रेश, चमकदार और कॉन्फिडेंट बना सकती हैं।

इस लुक के लिए भारी फाउंडेशन की जरूरत नहीं, हल्का BB क्रीम या कंसीलर, लिप-चीक टिंट, हल्का काजल और मस्कारा ही काफी हैं। इसमें सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है और आप तैयार होकर घर या ऑफिस निकल सकती हैं

1. क्लींज और मॉइस्चराइज: बेस तैयार करें

सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे फेस वॉश से साफ करें। फिर स्किन टाइप के अनुसार हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखेगा और मेकअप को स्मूद फिनिश देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें