Get App

Monsoon tips: बारिश में सूना पड़ा गुलाब का पौधा? ये 3 घरेलू टिप्स अपनाओ, हर टहनी पर खिलेगा फूल!

Monsoon tips: बारिश में अक्सर गुलाब के पौधे सिर्फ पत्ते उगाते हैं, लेकिन फूल नहीं आते। कई लोग समझ नहीं पाते कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। दरअसल, कुछ आम गलतियों की वजह से गुलाब फूल नहीं देता। अच्छी खबर ये है कि अगर आप कुछ खास चीजें डाल दें, तो गमला फिर से फूलों से भर सकता है

Anchal Jhaअपडेटेड Jul 29, 2025 पर 2:39 PM
Monsoon tips: बारिश में सूना पड़ा गुलाब का पौधा? ये 3 घरेलू टिप्स अपनाओ, हर टहनी पर खिलेगा फूल!
Monsoon tips: खाद डालने के बाद मिट्टी को थोड़ी सी खोदकर नरम करें ताकि पोषण अंदर तक पहुंच सके।

ये सच है कि बारिश का मौसम हर किसी के लिए राहत लेकर आता है, चाहे इंसान हो या पेड़-पौधे। जहां एक ओर हरियाली निखर जाती है, वहीं दूसरी ओर गुलाब के पौधे कई बार इस मौसम में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते। कुछ लोग शिकायत करते हैं कि बारिश में गुलाब खिल ही नहीं पाते, पत्तियां मुरझा जाती हैं या पौधे बेजान नजर आते हैं। ये देखकर निराशा भी होती है, खासकर तब जब आपने पौधे की देखभाल में कोई कसर न छोड़ी हो। दरअसल, बरसात के मौसम में गुलाब के पौधों की जरूरतें थोड़ी बदल जाती हैं।

अगर सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो न केवल फूल आना रुक सकता है, बल्कि पूरा पौधा कमजोर भी हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन सामान्य सी दिखने वाली गलतियों के कारण आपके गुलाब नहीं खिलते और आप कैसे उनकी देखभाल करके फिर से गुलाब के फूल खिलने लगें।

जरूरत से ज्यादा नमी

बारिश में मिट्टी लगातार भीगी रहती है। ऐसे में अगर पानी की निकासी सही न हो, तो जड़ों में गलन शुरू हो जाती है। गुलाब की जड़ें फंगस का शिकार बन सकती हैं और फिर पौधा धीरे-धीरे सूखने लगता है। ऐसे में फूल आना तो दूर, पत्ते भी पीले पड़ने लगते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें