मानसून में जब नमी और उमस बढ़ जाती है, तो सिर्फ मौसम ही नहीं, बल्कि घर की रसोई भी परेशान हो जाती है खासतौर पर उन अनचाहे मेहमानों से जिन्हें हम कॉकरोच कहते हैं। ये कीड़े सिर्फ देखने में ही गंदे नहीं लगते, बल्कि ये खाने-पीने की चीजों को दूषित करके बीमारियां भी फैला सकते हैं। खास बात ये है कि बाजार में मिलने वाले केमिकल्स या स्प्रे महंगे भी होते हैं और बच्चों या पालतू जानवरों के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं। ऐसे में लोग अब नेचुरल और घरेलू तरीकों की तरफ रुख कर रहे हैं।
