Get App

फ्रीजर में बर्फ की परत बन गई है मोटी? ये आसान ट्रिक मिनटों में दिलाएगी राहत

Accumulation In Deep Freezer: अगर आपके फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जम गई है, तो यह कूलिंग पर असर डालती है और बिजली की खपत बढ़ा देती है। ऑटो डिफ्रॉस्ट न होने की स्थिति में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप आसानी से इस जमा हुआ बर्फ हटा सकते हैं और फ्रीजर को फिर से सही तरीके से चला सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2025 पर 3:22 PM
फ्रीजर में बर्फ की परत बन गई है मोटी? ये आसान ट्रिक मिनटों में दिलाएगी राहत
Accumulation In Deep Freezer: अगर सर्दी का मौसम है और कमरे में हीटर है, तो उसका रुख फ्रीजर की तरफ कर दें।

गर्मियों में फ्रीजर का सही से काम करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन जब इसमें बर्फ की मोटी परत जम जाती है, तो ये कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकती है। न सिर्फ फ्रीजर की कूलिंग घटती है, बल्कि बिजली का बिल भी बढ़ने लगता है। ऊपर से, हर बार कुछ निकालना हो तो बर्फ से जूझना पड़ता है। अगर आपके फ्रीजर में ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट सिस्टम नहीं है या वो खराब हो गया है, तो चिंता की कोई बात नहीं। घरेलू तरीके अपनाकर आप इस जमी बर्फ से छुटकारा पा सकते हैं।

इन उपायों से न सिर्फ आपका फ्रीजर दोबारा सही से काम करने लगेगा, बल्कि उसकी उम्र भी बढ़ेगी और बिजली की खपत भी घटेगी। तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और असरदार देसी टिप्स, जिनसे आप मिनटों में फ्रीजर की बर्फ को साफ कर सकते हैं वो भी बिना ज्यादा मेहनत या खर्च के।

  • गर्म पानी की भाप से बर्फ पिघलाएं
  • एक स्टील या हीट-प्रूफ बाउल में गर्म पानी डालें और उसे फ्रीजर में रख दें। भाप से बर्फ की परत धीरे-धीरे ढीली पड़ने लगेगी। चाहें तो गर्म पानी में तौलिया भिगोकर बर्फ पर रखें — असर दोगुना होगा।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें