बॉलीवुड में ग्लैमर और फिटनेस का नाम आते ही शिल्पा शेट्टी सबसे आगे नजर आती हैं। इस साल वो 50 साल की हो गईं इसके बावजूद उनकी एनर्जी, स्किन ग्लो और परफेक्ट फिजिक देखकर लोग दंग रह जाते हैं। शिल्पा का मानना है कि फिटनेस सिर्फ जिम में पसीना बहाने से नहीं आती। बल्कि खाने-पीने की सही आदतों से भी आती है। खाने की शौकीन होने के बावजूद वो सादगी से भरे और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करती हैं, जो उन्हें हेल्दी और एक्टिव बनाए रखता है। उनका डाइट सीक्रेट ये है कि वो खाने से परहेज नहीं करतीं, बल्कि सही मात्रा और सही समय पर हेल्दी ऑप्शन चुनती हैं।
