फिटकरी आमतौर पर सबके घरों में मिल ही जाती है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होने की वजह से इसे लोग घरों में जरूर रखते हैं। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक और कसावट आती है। ये चेहरे के दाग धब्बों को हल्का करने का आसान और सस्ता घरेलू उपाय है। मुंहासे वाली स्किन पर धब्बे हो जाते हैं, जिसकी वजह से चेहरे की रंगत फिकी पड़ने लगती है।
