Get App

Snake: सांप घर से रहेंगे कोसों दूर, बस अपनाओ ये देसी जुगाड़, बारिश में भी 100% सेफ्टी पक्की!

मानसून के आते ही सांपों के घर में घुसने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन कुछ आसान और पुराने पहाड़ी उपाय ऐसे हैं जो इन्हें दरवाजे से ही वापस लौटा सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों की गंध और प्रभाव से सांप नजदीक तक नहीं फटकते। जानिए वो 5 असरदार पहाड़ी ट्रिक्स जो बना दें घर सुरक्षित

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2025 पर 3:31 PM
Snake: सांप घर से रहेंगे कोसों दूर, बस अपनाओ ये देसी जुगाड़, बारिश में भी 100% सेफ्टी पक्की!
Snake News: बरसात के दिनों में गांवों में सूखी लाल मिर्च और मोटे नमक को जलाकर उसका धुआं किया जाता है।

जैसे ही बारिश की पहली फुहारें गिरती हैं, मौसम में हरियाली तो आती है, लेकिन साथ ही शुरू हो जाती है एक अनदेखा खतरा सांपों की दस्तक। गीली मिट्टी, ठंडी जमीन और खुले दरवाजों की वजह से ये जहरीले जीव घरों में घुसने लगते हैं। खासकर उन इलाकों में जहां कंक्रीट की बजाय मिट्टी के घर होते हैं, वहां तो ये परेशानी और भी बढ़ जाती है। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में ये समस्या आम है, लेकिन वहां के लोग बिना किसी केमिकल या आधुनिक तकनीक के, पीढ़ियों से घरेलू नुस्खों से इससे निपटते आए हैं।

इन प्राकृतिक उपायों की खास बात ये है कि ये पूरी तरह सुरक्षित, सस्ते और असरदार होते हैं। अगर आप भी बरसात के दिनों में सांपों से बचना चाहते हैं, तो पहाड़ों के इन आजमाए हुए तरीकों को जरूर अपनाएं। ये नुस्खे न सिर्फ आपके घर को सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाते।

  • कंडाली घास की राख सांपों का दुश्मन
  • उत्तराखंड के पहाड़ों में पाई जाने वाली कंडाली (बिच्छू घास) सामान्यतः छूने से जलन देती है, लेकिन जब इसे सुखाकर राख बना लिया जाता है, तो यह सांप भगाने में जबरदस्त असर दिखाती है। गांवों में इस राख को घर के दरवाजों, खिड़कियों और आंगन की सीमाओं पर बिखेर दिया जाता है। सांप इसकी गंध से कोसों दूर भागते हैं।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें