Get App

Parenting Tips: बच्चों को बनाना है समझदार और संस्कारी? फॉलो करें सुधा मूर्ति के ये टिप्स

Parenting Tips: सुधा मूर्ति ने हाल ही में कुछ अहम पैरेंटिंग सुझाव साझा किए हैं, जो आज के दौर के माता-पिता के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। उनके ये टिप्स बच्चों की सही परवरिश, मजबूत संस्कार और बेहतर सोच विकसित करने में मदद करते हैं। इस लेख में उनके कुछ प्रमुख सुझाव सरल तरीके से बताए गए हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 1:05 PM
Parenting Tips: बच्चों को बनाना है समझदार और संस्कारी? फॉलो करें सुधा मूर्ति के ये टिप्स
Parenting Tips: सुधा मूर्ति सिर्फ एक सफल प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि एक समझदार मां भी हैं।

सुधा मूर्ति अपनी सादगी और सकारात्मक सोच के लिए जानी जाती हैं। वो एक मशहूर लेखिका, शिक्षिका और समाजसेवी हैं, जिन्होंने अपने काम से अलग पहचान बनाई है। उनका जीवन “सिंपल लिविंग, हाई थिंकिंग” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसे उनके पति नारायण मूर्ति भी मानते हैं। इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन रहते हुए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके विचार सरल होते हुए भी गहरे होते हैं, जो आम लोगों को आसानी से समझ आते हैं और जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

उनकी लिखी किताबें भी समाज और जीवन से जुड़े अनुभवों को बेहद सहज भाषा में पेश करती हैं, जिससे हर उम्र के लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं और उनसे सीख लेते हैं।

पेरेंटिंग पर उनका अलग नजरिया

सुधा मूर्ति सिर्फ एक सफल प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि एक समझदार मां भी हैं। उनके पेरेंटिंग टिप्स किसी किताबी ज्ञान पर आधारित नहीं हैं, बल्कि उनके अपने अनुभवों से निकले हैं। यही वजह है कि उनकी बातें बेहद सरल और असरदार लगती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें