Get App

Oily skin care Tips: चेहरे की चिपचिपाहट से परेशान? अपनाएं ये नेचुरल उपाय

Oily skin care Tips: गर्मियों में तेज धूप के कारण त्वचा झुलस जाती है और डल दिखने लगती है। ऐसे में घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा को ठंडक देता है और उसे हेल्दी व ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। सही तरीका अपनाकर आसानी से फेस पैक तैयार किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2026 पर 1:57 PM
Oily skin care Tips: चेहरे की चिपचिपाहट से परेशान? अपनाएं ये नेचुरल उपाय
Oily skin care Tips: ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी और खीरे का फेस पैक बेहद असरदार माना जाता है।

जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, ऑयली स्किन वालों की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, बढ़ती गर्मी और उमस के कारण त्वचा पर अतिरिक्त तेल बनने लगता है, जिससे चेहरा लगातार चिपचिपा महसूस होता है। इस स्थिति में धूल और प्रदूषण के कण आसानी से त्वचा पर चिपक जाते हैं, जिससे रोमछिद्र बंद होने लगते हैं और पिंपल्स या एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहने पर स्किन अपनी नेचुरल चमक खो देती है और चेहरा डल व थका हुआ नजर आने लगता है।

कई बार लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन और प्राकृतिक उपायों को अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि त्वचा को साफ, ताजा और हेल्दी बनाए रखा जा सके।

घर पर बनाएं नेचुरल फेस पैक

इस समस्या से राहत पाने के लिए आप घर पर ही आसान फेस पैक बना सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम के अनुसार, प्राकृतिक चीजों से बना फेस पैक स्किन को साफ और फ्रेश रखने में मदद करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें