दही भारतीय आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और ये स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, पेट की समस्याओं को कम करता है और शरीर में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा दही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। लेकिन कई बार दही अधिक खट्टा हो जाता है, जिससे उसका स्वाद ठीक से नहीं आता और लोग इसे खाने से बचने लगते हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए खट्टी दही खाना मुश्किल हो सकता है।