प्रोटीन हर उम्र में हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। इसके लिए सबसे चर्चित और लोकप्रिय दो विकल्प हैं अंडा और प्रोटीन। इन दोनों में से बेहतर प्रोटीन सोर्स के मुद्दे पर अक्सर बहस होती रहती है। एक शाकाहारियों के पसंदीदा है, तो दूसरा नॉन वेजीटेरियन की पहली पसंद होता है। लेकिन बहस का मुद्दा वही है कि किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है। प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत के साथ ही मसल्स बनाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह बढ़ते बच्चों के लिए और वजन पर नजर रखने वाले लोगों के लिए भी जरूरी होता है। पनीर और अंडा दोनों में ही कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को फिट और हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि दोनों के पोषक तत्वों में थोड़ा अंतर होता है। आइए जानते हैं जरूरत के हिसाब से कैसे तय करें प्रोटीन या पनीर में से क्या है सही?
मांसपेशियों को मजबूत बनाने या वजन घटाने के लिए प्रोटीन की तलाश कर रहे हैं तो अंडे में सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। एक उबले अंडे में 70 से 80 कैलोरी होती हैं। इसमें कम कैलोरी के साथ उच्च श्रेणी का प्रोटीन होता है। इसलिए ये वेट लॉस के लिए बेहतरीन विकल्प होता है। इसके अलावा इसमें विडामिन डी, बी12 और सेलेनियम भी होता है, जो शरीर की बाकी जरूरतों के लिए अच्छा रहता है।
पनीर में होता है हेल्दी फैट
पनीर में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों की जरूरत पूरी करता है। इसके साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट भी होता है, जो ब्लड शुगर को स्थर रखने में मददगार होता है। 100 ग्राम पनीर में तकरीबन 18 ग्राम प्रोटीन होता है। वजन नियंत्रित करने वालों के लिए पनीर इसलिए अच्छा होता है, क्योंकि ये धीरे-धीरे पचता है जिससे बहुत देर तक भूख नहीं लगती है।
अंडा और प्रोटीन दोनों ही प्रोटीन के बेहतर स्रोत हैं। लेकिन पनीर शाकाहारी लोगों को ज्यादा सूट करता है। वहीं कम कैलोरी वाली लेकिन हाई प्रोटीन डाइट के तौर पर अंडा निश्चित रूप से विजेता है। आपको अपनी जरूरत और विचार के हिसाब से सही प्रोटीन का चुनाव करना चाहिए। इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल और पोषण संबंधी जरूरतों का ध्यान जरूर रखें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें