प्रोटीन से भरपूर होती हैं ये सब्जियां, आज ही आपनी डाइट में करें शामिल

हेल्दी और फिट रहने के लिए प्रोटीन जरूरी है। इसके लिए डाइट में प्रोटीन वाली सब्जियां शामिल करनी चाहिए। ये सब्जियां मसल्स को मजबूत बनाती हैं, मेटाबॉलिज्म सुधारती हैं और शरीर को स्वस्थ रखती हैं। आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में

अपडेटेड Sep 03, 2025 पर 10:35 AM
Story continues below Advertisement
इन्हें प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है (Photo: Canva)

शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए प्रोटिन सबसे जरूरी होता है। शरीर में प्रोटिन की जरुरत को पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर सब्जियां शामिल करना चाहिए। इन सब्जियों को खाने से कई फायदे होते हैं। प्रोटीन वाली सब्जियां खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और शरीर स्वस्थ बना रहता है। इनमें अमीनो एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इन्हें प्रोटीन का अच्छा स्रोत बनाते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए काफी जरूरी हैं। आइए जानते हैं उन सब्जियों के बारे में।

पालक

पालक एक पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जी है। इसमें प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करते हैं। इसे सलाद, स्मूदी या पकी हुई डिश में आसानी से शामिल किया जा सकता है।


केल

केल एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें प्रोटीन, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आपके मसल्स को मजबूत बनाने, डाइजेशन सुधारने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे स्मूदी, सूप या सलाद में आसानी से शामिल किया जा सकता है और यह कई तरह के फायदे देता है।

ब्रसेल्स स्प्राउट्स

ब्रसेल्स स्प्राउट्स एक न्युटिशियन वेजिटेबल है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने, मसल्स की रिकवरी और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इन्हें भूनकर, सॉटे करके या स्टीम करके स्वादिष्ट और हेल्दी साइड डिश के रूप में खाया जा सकता है।

ब्रोकोली

ब्रोकोली एक हेल्दी सब्जी है, जो आपके मसल्स की मरम्मत, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर होते हैं, जिससे यह हेल्दी डाइट के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनती है। इसे स्टर-फ्राई, सूप या सलाद में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

स्वीट कॉर्न

स्वीट कॉर्न एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर होते हैं, जो डाइजेशन सुधारने, मसल्स को मजबूत करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। इसे उबालकर, ग्रिल करके या सूप में डालकर खा सकते हैं।

मशरूम

मशरूम पोषण से भरपूर होता हैं। मशरूम में मौजूद प्रोटीन इम्यूनिटी बढ़ाने, मेटाबॉलिज्म सुधारने और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। इनके खास स्वाद के कारण इन्हें अलग-अलग तरह के डिश में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Gardening Tips: घर पर करी पत्ते का पौधा लगाने और संभालने के आसान तरीके, जानिए सही समय और देखभाल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 02, 2025 10:14 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।