Tips and Tricks: महंगे डिटर्जेंट छोड़िए, ये देसी जुगाड़ बिना झंझट बर्तन चमका देगा!

Tips and Tricks: दफ्तर की थकान और घर के कामों के बीच अगर बर्तन धोना सबसे मुश्किल काम लगता है, तो ये देसी उपाय आपके बड़े काम आ सकता है। चावल का बचा हुआ पानी न सिर्फ गंदे बर्तनों की चिकनाई हटाता है, बल्कि उन्हें चमकदार भी बना देता है—वो भी बिना महंगे क्लीनर के

अपडेटेड Jul 16, 2025 पर 4:17 PM
Story continues below Advertisement
Tips and Tricks: इस देसी उपाय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बिल्कुल मुफ्त है

भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर ऐसा होता है कि ऑफिस से लौटने के बाद थकान इतनी होती है कि घर के कामकाज, खासकर बर्तन धोना सबसे मुश्किल लगता है। कई बार बर्तन सिंक में जमा रह जाते हैं और उनमें जमी चिकनाई और गंदगी हटाना और भी झंझट बन जाता है। ऊपर से केमिकल वाले डिश वॉशिंग लिक्विड महंगे भी होते हैं और हाथों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल का बचा हुआ पानी इस मुश्किल का बेहद आसान और सस्ता समाधान हो सकता है? पहाड़ों में महिलाएं इसे बरसों से बर्तनों की सफाई के लिए इस्तेमाल करती आई हैं।

ये न सिर्फ बर्तनों की चिकनाई और मैल हटाता है, बल्कि पीतल, कांसे और स्टील के बर्तनों की खोई हुई चमक भी वापस ला देता है। सबसे अच्छी बात – ये पूरी तरह नैचुरल, स्किन फ्रेंडली और जेब पर भी हल्का है।

क्यों खास है चावल का पानी?


जब चावल पकते हैं, तो उसमें से एक गाढ़ा सफेद पानी निकलता है जिसे आमतौर पर हम फेंक देते हैं। लेकिन इस पानी में होता है नैचुरल स्टार्च और हल्का एसिडिक गुण, जो ग्रीस और बर्तनों पर जमी गंदगी को हटाने में मदद करता है। यही वजह है कि पहाड़ी इलाकों में इसे घरेलू क्लीनर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे करता है ये चमत्कार?

चावल के पानी में मौजूद स्टार्च न सिर्फ जमी हुई चिकनाई को हटाता है बल्कि स्टील, पीतल और कांसे जैसे बर्तनों को उनकी असली चमक भी लौटाता है। इस पानी को इकट्ठा कर सीधे बर्तनों पर डालिए और हल्के हाथों से रगड़िए — आप खुद देखेंगे कि पुराने और जिद्दी दाग भी बिना ज्यादा मेहनत के साफ हो जाते हैं।

जेब और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद

इस देसी उपाय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बिल्कुल मुफ्त है  आपको कोई महंगा डिटर्जेंट या क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं। साथ ही, इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता, जिससे आपके हाथों की स्किन भी सुरक्षित रहती है। बच्चों वाले घरों के लिए तो यह तरीका और भी बढ़िया है, क्योंकि इसमें किसी भी हानिकारक तत्व का खतरा नहीं।

पर्यावरण के लिए वरदान

जब आप केमिकल वाले डिटर्जेंट की बजाय चावल के पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो आप न केवल अपना खर्च बचाते हैं बल्कि पर्यावरण की रक्षा भी करते हैं। यह तरीका इको-फ्रेंडली है और पानी की बर्बादी को भी रोकता है।

बारिश में गोभी खा रहे हैं? अंदर छिपे कीड़े बिगाड़ सकते हैं सेहत, ऐसे करें सफाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।