Get App

Tips for Glass Skin: ये शॉट्स लगाएं और शीशे सी चकमती स्किन पाएं, जानिए रेसिपी

Tips for Glass Skin: शीशे सी चमकती स्किन किसकी चाहत नहीं होगी। लेकिन बाजार में मिलने वाले महंगे प्रॉडक्ट नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं एक ऐसी रेसिपी के बारे में जिसे आप न सिर्फ घर पर बना सकती हैं, बल्कि इसे पीने से आपकी त्वचा में नेचुरल चमक आएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 7:30 PM
Tips for Glass Skin: ये शॉट्स लगाएं और शीशे सी चकमती स्किन पाएं, जानिए रेसिपी

कुछ घरेलू नुस्खों में वो बात होती है, जो बाजार के महंगे से महंगे प्रॉडक्ट को फेल कर देती है। खासतौर से जहां बात सेहत से जुड़ी हो, तो बहुत से मामलों में इनका कोई मुकाबला नहीं होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करने से शरीर को जो पोषण मिलता है उसका निखार चेहरे पर भी नजर आता है। ये रेसिपी आपकी शीशे सी चमकती स्किन पाने की ख्वाहिश को भी पूरा कर सकती है। हम बात कर रहे हैं आंवला-चुकंदर शॉट्स की। आंवला और चुकंदर के गुणों के बारे में हम सभी जानते हैं। ये ऐसी चीजों हैं, जिनके आयुर्वेदिक गुणों के बारे में हम न जाने कब से सुनते आ रहे हैं। आइए आज इन दोनों को मिलाकर बनने वाले शॉट्स की खासियतों के बारे में भी जानें।

शीशे सी चमकती स्किन किसकी चाहत नहीं होगी। लेकिन बाजार में मिलने वाले महंगे प्रॉडक्ट नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं। आंवला-चुकंदर शॉट्स आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। जरूरत है तो बस इसे अपनी डाइट में शामिल करने की। इस आप घर पर आसानी से बना सकती हैं और इसे पीने से आपकी त्वचा में ऐसी नेचुरल चमक आएगी कि लोग पलट-पलट कर देखेंगे।

शॉट्स जो लाए चेहरे पर चमक

आंवला में विटामिन सी होता है, जो त्वचा के लिए जरूरी कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन त्वचा को मजबूत और लचीली बनाए रखता है। सही मात्रा में कोलेजन मौजूद हो तो झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम दिखती हैं। त्वचा में अंदर से निखार आता है। साथ ही, आंवला में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रैडिकल्स से लड़ने में भी मदद करते हैं। इसी तरह चुकंदर शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, जिससे स्किन खिली-खिली नजर आने लगती है। खून साफ होता है, तो स्किन पर मुहांसे और दाग-धब्बे कम होते हैं और गुलाबी निखार आता है। चुकंदर में फोलेट, मैंगनीज और पोटेशियम होता है, जिससे त्वचा की सेहत अच्छी रहती है।

ऐसे बनाएं शॉट्स

आंवला-चुकंदर शॉट्स को बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए जानें इसके लिए जरूरी सामग्री :

ताजा आंवला : 2-3

सब समाचार

+ और भी पढ़ें