Get App

सूखने लगा है आपका तुलसी का पौधा? बस गमले में डाल दें ये चीज... फिर देखें कमाल

अगर आपका भी तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है तो गमले में कुछ खास चीजें डालकर आप तुलसी को लंबे समय तक बचा सकते हैं। इन आसान तरीकों से आप अपने तुलसी के पौधे को सूखने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं उन साख तरीकों के बारें में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 9:38 PM
सूखने लगा है आपका तुलसी का पौधा? बस गमले में डाल दें ये चीज... फिर देखें कमाल
तुलसी को घर में लगाने के लिए खास देखभाल जरूरी है (Photo Canva)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधा का काफी महत्व होता है। अधिकतर लोगों के घरे में आपको तुलसी का पौधा आसानी से मिल जाएगा। शास्त्रों के मुताबिक घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। लोग नियमित रुप से तुलसी के पौधे की पूजा भी करते हैं। आयुर्वेद में भी तुलसी के पत्तों का खास महत्व होता है। तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल कई बिमारियों में भी होता है, वहीं तुलसी के पत्ते की चाय और काढ़ा भी असरदार साबित होता है। अगर घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसलिए तुलसी के पौधे की लोग खास देखभाल करते हैं। अगर आपका भी तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है तो गमले में कुछ खास चीजें डालकर आप तुलसी को लंबे समय तक बचा सकते हैं।

मेडिसिनल प्लांट एक्सपर्ट रविकांत पांडे ने लोकल18 से बात करते हुए बताया की घर में रखा तुलसी का पौधा सूख कैसे जाता है और इन आसान तरीकों से आप अपने तुलसी के पौधे को सूखने से बचा सकते हैं। तुलसी को घर में लगाने के लिए खास देखभाल जरूरी है।

इन तरीकों से पौधे को मुरझाने से बचाएं

  • घर के गमले में लगा तुलसी का पौधा घना और स्वस्थ बने, तो इसके लिए समय-समय पर उसकी कटिंग करना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से प्रूनिंग करने से पौधा तेजी से बढ़ता है और ज्यादा हरा-भरा नजर आता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें