गर्दन, कोहनी और घुटनों का कालापन आजकल हर किसी के लिए परेशानी बन चुका है। कई बार ये हिस्से बाकी शरीर की त्वचा से ज्यादा डार्क दिखते हैं, जिससे आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है। ऐसे में लोग महंगी क्रीम और पार्लर ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन हमेशा मनचाहा असर नहीं मिल पाता। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक आसान घरेलू नुस्खा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके जरिए कहा जा रहा है कि आप सिर्फ कुछ मिनटों में अपनी स्किन का नेचुरल ग्लो वापस पा सकते हैं।
