आजकल शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने घर में थोड़ी हरियाली चाहता है। छत, बालकनी या किचन गार्डन में लगे छोटे-छोटे गमले न सिर्फ घर को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि मन को भी सुकून देते हैं। यही वजह है कि गार्डनिंग अब सिर्फ शौक नहीं बल्कि एक ट्रेंड बन चुका है। लोग छोटी सी जगह में भी पौधे लगाकर अपनी जिंदगी में नेचर का टच जोड़ रहे हैं। हरे-भरे पौधे घर की वाइब्स को पॉजिटिव बनाते हैं और ताजी हवा का एहसास कराते हैं। लेकिन गमलों में पौधे उगाना जितना आसान लगता है, उतना है नहीं।
