Cholesterol: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हम अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान नहीं रख पाते हैं , जिसकी वजह से कई बिमारियां होने का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी आजकल एक आम समस्या बन गई है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण अक्सर गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल होती है। शरीर में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा होकर हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ा देता है। अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल से प्रभावित लोग इसे कम करने के लिए दवा खाते हैं।
