Get App

Tips & Tricks: सर्दी के कपड़े धोते ही बन जाएंगे नए! बस इस छिलके का करें इस्तेमाल

Tips & Tricks: सर्दियों में स्वेटर, जैकेट और शॉल धोते समय लोग अक्सर डिटर्जेंट या ईजी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि गंदगी तो निकलती है, लेकिन कपड़ों के रेशे टूट जाते हैं और रंग फीका पड़ता है। रीठा के छिलके से धोने पर कपड़े सुरक्षित रहते हैं, चमक बनी रहती है और प्राकृतिक तरीके से साफ होते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 4:08 PM
Tips & Tricks: सर्दी के कपड़े धोते ही बन जाएंगे नए! बस इस छिलके का करें इस्तेमाल
Tips & Tricks: रीठा के इस्तेमाल से कपड़े केमिकल फ्री तरीके से साफ होते हैं

सर्दियों में स्वेटर, जैकेट, शॉल और अन्य गर्म कपड़े हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन जाते हैं। इन्हें साफ और सुरक्षित रखना हर किसी के लिए चुनौती बन जाता है। अधिकतर लोग इन्हें धोते समय ईजी या डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये गंदगी तो निकाल देते हैं, लेकिन इनकी लगातार उपयोग से कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं। गरम कपड़ों के रेशे निकल जाते हैं, रंग फीका पड़ सकता है और कपड़े एक-दो वॉश में पुराने नजर आने लगते हैं। इसलिए इस समस्या का समाधान प्राकृतिक और केमिकल फ्री उपाय में है। रीठा के छिलके का इस्तेमाल सर्दियों के कपड़े धोने का सुरक्षित और कारगर तरीका है।

रीठा कपड़ों की चमक और नमी को बरकरार रखता है। साथ ही, यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। इस विधि से आप अपने गर्म कपड़ों को लंबे समय तक नई तरह की नर्मी और गर्माहट के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं

रीठा का इस्तेमाल

ऊनी कपड़े धोने के लिए रीठा के छिलके का उपयोग किया जा सकता है। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर मसलकर झाग तैयार करें। इस झाग वाले पानी में ऊनी कपड़े डालकर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे कपड़ों की गंदगी आसानी से निकल जाएगी और कपड़ों की नर्मीयत व चमक बनी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें