शराब पीना हर किसी की सेहत के लिए हानिकारक होता है, लेकिन रिसर्च ये साफ बताती है कि महिलाओं पर इसका असर पुरुषों की तुलना में जल्दी और गहरा होता है। आम धारणा में लोग इसे सिर्फ सहनशक्ति या टॉलरेंस से जोड़कर देखते हैं, लेकिन असल कारण इससे कहीं ज्यादा जटिल है। शरीर की बनावट, वजन और मेटाबॉलिज्म में अंतर महिलाओं को शराब के प्रति ज्यादा संवेदनशील बनाता है। महिलाएं समान मात्रा में शराब पीने पर पुरुषों की तुलना में तेजी से नशे की स्थिति में पहुंच जाती हैं।
