जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, घरों में फ्रिज की उपयोगिता अचानक काफी बढ़ जाती है। हर कोई ठंडा पानी पीने, फल-सब्जियों को ताजा रखने और खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज पर निर्भर हो जाता है। सुबह से लेकर रात तक इसका इस्तेमाल कई बार होता है, जिससे यह हमारी दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा बन जाता है। हालांकि, हम रोजाना इसका उपयोग तो करते हैं, लेकिन इसके कई छोटे-छोटे हिस्सों और उनकी खासियतों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते।
