आजकल लगभग हर घर में कोई न कोई व्यक्ति ऐसा मिल ही जाता है जिसे पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का शौक होता है। जिन घरों में थोड़ी खुली जगह या बालकनी होती है, वहां तरह-तरह के पौधे देखने को मिल जाते हैं। लेकिन इन सभी पौधों के बीच एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर घर में आम तौर पर नजर आता है—और वह है मनी प्लांट। कई लोग इसे घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाते हैं, तो कुछ लोग इसे शुभ मानकर रखते हैं। हालांकि अक्सर लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि जब इस पौधे पर पैसे नहीं उगते, तो फिर इसका नाम मनी प्लांट क्यों रखा गया? आइए इसके पीछे की रोचक वजह जानते हैं।
