Get App

Left Pocket Mystery: शर्ट की जेब हमेशा बाईं ओर क्यों रहती है? जानिए वजह

Left-Side Shirt Pocket: शर्ट आज महिलाओं और पुरुषों दोनों की वॉर्डरोब का अहम हिस्सा बन चुकी है। मार्केट में इसके कई डिजाइन और पैटर्न मिलते हैं, लेकिन सबसे खास होती है उस पर बनी छोटी सी पॉकेट। यह न सिर्फ शर्ट की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि इसे और भी काम का बना देती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2025 पर 3:29 PM
Left Pocket Mystery: शर्ट की जेब हमेशा बाईं ओर क्यों रहती है? जानिए वजह
Left-Side Shirt Pocket: जैसे-जैसे फैशन मॉडर्न हुआ, शर्ट में जेब की डिजाइन भी बदलने लगी।

शर्ट आज सिर्फ एक आउटफिट नहीं बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है। पहले जहां इसे सिर्फ पुरुषों के पहनावे से जोड़ा जाता था, वहीं अब ये महिलाओं की वॉर्डरोब में भी बराबर की जगह बना चुकी है। ऑफिस हो, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग शर्ट हर मौके के लिए परफेक्ट मानी जाती है। मार्केट में आपको शर्ट के कई डिजाइन, पैटर्न और रंग आसानी से मिल जाते हैं, जिससे ये और भी ट्रेंडी और वर्सेटाइल लगती है। लेकिन इन सब के बीच एक चीज हमेशा खास रहती है – शर्ट पर बना छोटा सा पॉकेट। ये पॉकेट भले ही छोटा हो, लेकिन शर्ट की खूबसूरती और काम के लिहाज से इसकी अहमियत काफी बड़ी होती है।

कई लोग इसे सिर्फ स्टाइलिंग एलिमेंट मानते हैं, तो कई इसके इस्तेमाल से इसे प्रैक्टिकल मानते हैं। यही पॉकेट शर्ट को और भी यूजफुल बनाती है और यही वजह है कि सालों से ये फैशन का हिस्सा बनी हुई है।

शुरू में शर्ट बिना जेब के आती थीं

आज जेब को देखकर भले ही हम इसे फैशन समझते हों, लेकिन असल में इसे सुविधा के लिए बनाया गया था। पहले लोग छोटी-मोटी चीजें जैसे पेन, कागज या डायरी हाथ में लेकर घूमते थे। ये काफी असुविधाजनक था। तभी शर्ट में जेब लगाने का आइडिया आया और धीरे-धीरे ये आम डिजाइन का हिस्सा बन गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें