Get App

Jewellery Pink Paper: 90% लोग नहीं जानते, ज्वैलर्स क्यों देते हैं सोना गुलाबी कागज में

Why jewelers use pink paper: सोना खरीदते समय ज्वैलर्स इसे गुलाबी या लाल कागज में पैक करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि सोने की चमक और सुरक्षा से जुड़ा एक कारण है? यह रहस्य सुनकर आप चौंक जाएंगे, क्योंकि आधा भारत अब तक इससे अनजान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 12:33 PM
Jewellery Pink Paper: 90% लोग नहीं जानते, ज्वैलर्स क्यों देते हैं सोना गुलाबी कागज में
Why jewelers use pink paper: भारत में लाल और गुलाबी रंगों को शुभ माना जाता है।

सोना खरीदना हर किसी के लिए एक खास और महत्वपूर्ण अवसर होता है। शादी, जन्मदिन, त्यौहार या कोई शुभ कार्यक्रम सोने की चमक, उसकी शुद्धता और सुंदरता हमेशा लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि ज्वैलर्स सोने को अक्सर गुलाबी या लाल रंग के कागज में पैक करते हैं? यह केवल सजावट या दिखावे के लिए नहीं होता। इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है, गुलाबी कागज की विशेष परत (Anti-Tarnish Coating) सोने को नमी, धूल और पसीने जैसी चीजों से बचाती है और उसकी चमक लंबे समय तक बनाए रखती है।

साथ ही, भारतीय संस्कृति और परंपरा में लाल और गुलाबी रंग को शुभ और पॉजिटिव माना जाता है, इसलिए ज्वैलर्स इसे अपने ग्राहकों को सौभाग्य और शुभ संकेत के रूप में देते हैं। इस प्रकार गुलाबी कागज में पैक सोना सुरक्षा और सांस्कृतिक महत्व दोनों का प्रतीक बन जाता है।

चमक और सुरक्षा की वैज्ञानिक वजह

सोना अपनी चमक और खूबसूरती के लिए जाना जाता है, लेकिन यह धूल, नमी और पसीने के संपर्क में आने से जल्दी फीका पड़ सकता है। गुलाबी कागज में एक खास कोटिंग होती है जिसे एंटी-टार्निश कोटिंग कहते हैं। ये सोने को रासायनिक प्रतिक्रिया और नमी से बचाती है और उसकी प्राकृतिक शाइन लंबे समय तक बरकरार रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें