हमारे घर में किचन से लेकर बाथरूम तक कई चीजें रोज हमारी नजर में आती हैं, लेकिन अक्सर उनकी छोटी-छोटी खूबियों और सुरक्षा उपायों पर ध्यान नहीं जाता। ऐसा ही एक आम लेकिन बेहद महत्वपूर्ण आइटम है किचन का सिलेंडर। रोज इस्तेमाल होने के बावजूद हम ज्यादातर लोग इसे केवल ऊपर से ही देखते हैं और उसके नीचे के हिस्से पर बने छोटे-छोटे छेद की तरफ कभी ध्यान नहीं देते। ये छेद सिर्फ डिज़ाइन का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि सुरक्षा और टिकाऊपन के लिए बेहद अहम हैं।
