Get App

Summer tips: घर से बाहर जाने से पहले फ्रीजर में रख दें 1 रुपये का सिक्का, होगा बड़ा फायदा

Summer tips: गर्मी के दिनों में फ्रिज हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन बिजली कटने पर इसमें रखा सामान खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको यह पता ही न चले कि बिजली कितनी देर तक गई थी, तो एक साधारण 1 रुपये का सिक्का आपकी मदद कर सकता है। यह आसान ट्रिक इन दिनों खूब चर्चा में है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 8:38 AM
Summer tips: घर से बाहर जाने से पहले फ्रीजर में रख दें 1 रुपये का सिक्का, होगा बड़ा फायदा
Summer tips: कई बार फ्रीजर में रखा खाना पिघलने के बाद दोबारा जम जाता है।

गर्मी बढ़ते ही फ्रिज की अहमियत भी कई गुना बढ़ जाती है। ठंडा पानी पीने से लेकर फल, सब्जियां और बचा हुआ खाना सुरक्षित रखने तक, ये हर घर का भरोसेमंद साथी बन जाता है। लेकिन कई बार बिजली कटने की वजह से फ्रिज के अंदर का तापमान बदल जाता है और हमें इसकी भनक तक नहीं लगती। ऐसे में खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर तब, जब आप घर से बाहर हों और यह पता ही न चले कि बिजली कितनी देर तक गायब रही। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद आसान और दिलचस्प घरेलू ट्रिक लोगों का ध्यान खींच रही है।

इस ट्रिक में किसी महंगे उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि सिर्फ 1 रुपये का एक साधारण सिक्का आपकी बड़ी चिंता दूर कर सकता है। यही वजह है कि यह अनोखा उपाय तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी उपयोगी भी बता रहे हैं।

आखिर क्या है 1 रुपये के सिक्के वाली ट्रिक?

यह ट्रिक बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक गिलास या कप में पानी भरकर उसे फ्रीजर में रख दें। जब पानी पूरी तरह जमकर बर्फ बन जाए, तब उस जमी हुई बर्फ के ऊपर 1 रुपये का सिक्का रख दें। अब गिलास को उसी तरह फ्रीजर में रहने दें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें