चावल पकाने से पहले भिगोना क्यों जरूरी? जानिए चौंकाने वाले फायदे

benefits of soaking rice before cooking: गर्मी आते ही लोग हल्का और जल्दी पचने वाला खाना ढूंढते हैं, ऐसे में चावल को लेकर कई सवाल उठते हैं। कोई इसे फायदेमंद मानता है तो कोई इससे बचता है। सही तरीके और संतुलित मात्रा में खाया गया चावल स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहतर साबित हो सकता है

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 11:36 AM
Story continues below Advertisement
कई लोग चावल खाने के बाद सुस्ती या नींद महसूस करते हैं।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही खानपान की आदतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। इस दौरान लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो हल्की हों, जल्दी पचें और शरीर को ठंडक दें। इन्हीं में चावल भी शामिल है, जिसे लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। कुछ लोग इसे गर्मियों के लिए बेहतरीन मानते हैं, तो कुछ इसे भारी और सुस्ती लाने वाला समझते हैं। दरअसल, चावल को लेकर सही जानकारी की कमी ही भ्रम पैदा करती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप चावल कैसे पकाते हैं और किस तरह से खाते हैं।

सही तरीके से तैयार और संतुलित मात्रा में खाया गया चावल न सिर्फ पाचन के लिए अच्छा हो सकता है, बल्कि शरीर को ऊर्जा देने में भी मदद करता है। इसलिए जरूरी है कि इसे समझदारी से अपनी डाइट में शामिल किया जाए।

तुरंत ऊर्जा का पावरहाउस


डॉक्टरों पांडे के अनुसार, अगर चावल को सही तरीके से पकाया जाए, तो यह शरीर के लिए तुरंत ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत बन सकता है। खास बात यह है कि इसे पकाने से पहले थोड़ी देर भिगोने से इसकी पौष्टिकता और पाचन क्षमता दोनों बढ़ जाती हैं।

भिगोने की ट्रिक से बढ़ेगा फायदा

चावल को करीब 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखने से उसमें मौजूद फाइटिक एसिड जैसे एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं। इससे पाचन आसान होता है और शरीर इसे तेजी से एब्जॉर्ब कर पाता है। यह छोटी सी आदत आपकी डाइट को काफी हेल्दी बना सकती है।

टेक्सचर भी होगा शानदार

भिगोए हुए चावल पकाने पर ज्यादा मुलायम और हल्के बनते हैं। इससे न सिर्फ स्वाद बेहतर होता है, बल्कि पेट पर भी कम दबाव पड़ता है। जिन लोगों को चावल खाने के बाद गैस या भारीपन महसूस होता है, उनके लिए यह तरीका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

चावल और नींद का कनेक्शन

कई लोग चावल खाने के बाद सुस्ती या नींद महसूस करते हैं। इसका कारण इसका हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाकर फिर गिरा देता है। यही उतार-चढ़ाव शरीर में थकान और नींद की भावना पैदा कर सकता है।

संतुलन ही है असली गेम चेंजर

इस असर को कम करने के लिए चावल के साथ फाइबर युक्त चीजें जैसे दाल, हरी सब्जियां और सलाद शामिल करना जरूरी है। साथ ही मात्रा पर नियंत्रण रखना भी उतना ही अहम है।

सही तरीके से खाएं, स्वस्थ रहें

अगर चावल को सही तरीके से भिगोकर और संतुलित मात्रा में खाया जाए, तो यह न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि शरीर को ऊर्जा से भरपूर बनाए रखने में भी मदद करता है। गर्मियों में सही डाइट चुनकर आप खुद को फिट और एक्टिव रख सकते हैं।

इनपुट- संजय कुमार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।