सर्दियों का मौसम आते ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। खासकर अक्टूबर से फरवरी के बीच ठंडी हवाओं और मौसम में बदलाव के कारण गले में खराश, नाक बहना, छींकें आना और खांसी जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। कई लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ये हमेशा सही और सुरक्षित विकल्प नहीं होता। इसी बीच, आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें ही सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में बेहद कारगर साबित हो सकती हैं। नींबू और कुछ मसालों का इस्तेमाल करके तैयार किया जाने वाला देसी नुस्खा गले की खराश कम करता है। बलगम साफ करता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
