Get App

Kitchen tips: हरी मिर्च को महीनों तक रखना है फ्रेश, बस जान लें ये आसान तरीका

Kitchen tips: सर्दियों के मौसम में हरी मिर्च आसानी से और ज्यादा मात्रा में मिल जाती है। अगर इन्हें फ्रिज में सही तरीके से न रखा जाए, तो मिर्च जल्दी खराब होने लगती है। वहीं, मिर्च को ठीक तरह से सुखाकर स्टोर कर लिया जाए, तो यह लंबे समय तक सुरक्षित और इस्तेमाल लायक बनी रहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 10:44 AM
Kitchen tips: हरी मिर्च को महीनों तक रखना है फ्रेश, बस जान लें ये आसान तरीका
Kitchen tips: अक्सर फ्रिज में रखने के बाद भी हरी मिर्च सूख जाती है या सड़ने लगती है।

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरी मिर्च की भरमार देखने को मिलती है। सब्जी खरीदते समय दुकानदार अक्सर थोड़ी-सी हरी मिर्च फ्री में दे देता है, जिसे हम घर लाकर यूं ही रख देते हैं। सही तरीके से स्टोर न होने की वजह से यही मिर्च कुछ ही दिनों में नरम पड़ने लगती है या सड़ जाती है। कई बार मजबूरी में इन्हें फेंकना भी पड़ता है, जिससे न स्वाद बचता है और न पैसे। जबकि थोड़ी सी समझदारी और सही तरीका अपनाकर इन हरी मिर्चों को लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे उपाय या खास सामान की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद चीजों से ही हरी मिर्च को महीनों तक इस्तेमाल लायक बनाया जा सकता है।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी हरी मिर्च लंबे समय तक खराब न हो और हर सब्जी में उसका ताजा तीखापन बना रहे, तो कुछ आसान स्टोरेज टिप्स जान लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

महीनों तक चलेगा हरी मिर्च का पेस्ट

अगर आपको हरी मिर्च का फ्रेश स्वाद पसंद है, तो इसका पेस्ट बनाकर फ्रिज में रखना सबसे आसान तरीका है। सबसे पहले सारी मिर्चियों की डंठल निकाल लें और अच्छी तरह धो लें। अब उन्हें साफ कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद मिर्चियों को छोटे टुकड़ों में काटें और मिक्सी जार में डालें। स्वाद और प्रिजर्वेशन के लिए थोड़ा नमक और नींबू का रस मिलाएं और बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को साफ और सूखे कांच के जार में भरें। ऊपर से कुछ बूंद तेल डालना न भूलें, इससे मिर्ची लंबे समय तक खराब नहीं होगी। जार पर डेट लिखकर फ्रिज में रख दें, यह पेस्ट महीनों तक आराम से चलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें