सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण होंठ जल्दी रूखे और फटने लगते हैं। ये सिर्फ दिखने में परेशानी नहीं बल्कि खाने-पीने और बोलने में भी असुविधा पैदा करता है। कई लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका असर केवल अस्थायी होता है और कुछ लोगों की त्वचा पर एलर्जी या जलन भी पैदा कर सकता है। इसलिए लोग अब प्राकृतिक और केमिकल-फ्री विकल्प अपनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
