सर्दियों के मौसम में स्वेटर, जैकेट और अन्य ऊनी कपड़े हर घर में जरूरी हो जाते हैं। ये कपड़े मोटे और भारी होने के कारण हाथ से धोना मुश्किल और थकावट भरा काम बन जाता है। खासकर जब स्वेटर में रोएं या बुनाई की नाज़ुक डिज़ाइन हो, तो हाथ से धोते समय कपड़े खराब होने का डर बना रहता है। इसी वजह से कई लोग वॉशिंग मशीन में धोने से बचते हैं, लेकिन सही तरीके और सावधानियों के साथ वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करना बिलकुल सुरक्षित है। वॉशिंग मशीन में ऊनी कपड़े धोने से न केवल कपड़े आसानी से साफ हो जाते हैं, बल्कि उनकी शाइन और लम्बी उम्र भी बनी रहती है।
