अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है, और इसके कारण डिहाईड्रेशन, पेट की परेशानियां और थकान जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। जब तापमान बढ़ता है, तो शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है और शरीर से पानी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में, गर्मी के असर से बचने के लिए योगासन एक बेहतरीन और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है। योग न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि यह मानसिक शांति और शारीरिक ताजगी भी प्रदान करता है।
