मार्केट के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिली है। DOW FUTURES भी 65 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है हालांकि अमेरिका में कल DOW और S&P 500 गिरावट के साथ बंद हुए थे।
मार्केट के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिली है। DOW FUTURES भी 65 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है हालांकि अमेरिका में कल DOW और S&P 500 गिरावट के साथ बंद हुए थे।
विदेशी बाजार से संकेत
Dow कल 324 अंक गिरकर 35000 के नीचे बंद हुआ ।S&P करीब 0.50% गिरा और Nasdaq में सपाट कारोबार देखने को मिला। जुलाई में प्राइवेट सेक्टर में जॉब्स घटकर 3.30 लाख रही। वहीं कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से भी बाजार पर दबाव बना। FED के वाइस चेयरमैन Richard Clarida ने अपने बयान में कहा कि FED दिसंबर से बॉन्ड खरीदारी में कमी कर सकता है । वहीं दूसरी और अमेरिका में ऑयल इन्वेंट्री बढ़ने से क्रूड पर दबाव बना हुआ है। कच्चा तेल कल 3% फिसला और ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर के करीब पहुंच गया। 10 साल की Uबॉन्ड यील्ड इंट्राडे में 1.13% तक गिरी है। कमजोर नतीजों से GM का शेयर 8% फिसला। Robinhood का शेयर 3 दिन में दोगुना हुआ है।
एशियाई बाजार
इधर आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 24.00 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। जापाना का बाजार NIKKEI 0.34 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.15 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.02फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 17,619.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 26,502.96 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.08 फीसदी की मामूली गिरावट दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.10 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है ।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।