हफ्ते के पहले दिन विदेशी संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया में निक्केई करीब चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। चीन, ताइवान, हांगकांग के बाजार बंद है। SGX NIFTY और DOW FUTURES पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। S&P 500 शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।
US-Fed की बैठक से पहले बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है। टेक शेयरों में खरीदारी से Nasdaq 0.40 फीसदी चढ़ा है। गुरुवार को Federal Reserve दरों पर फैसला करेगा । इधर आज हांगकांग, चीन और तायवान के बाजार बंद है। 2 साल की ऊंचाई पर कच्चा तेल पहुंचा है और ब्रेंट 73 डॉलर के पास नजर आ रहा है। सोने पर दबाव देखने को मिल रहा है और Comex पर इसका भाव 1900 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.46 फीसदी के करीब है।
आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 64.50 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 29,109.52 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.07 फीसदी की हल्की गिरावट नजर आ रही है। वही आज हांगकांग, चीन और तायवान के बाजार बंद है। कोस्पी में 0.05 फीसदी की गिरावट दिख रही है।