अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी, शपथ ग्रहण से एक दिन पहले चंद्रबाबू नायडू ने किया ऐलान

Chandrababu Naidu swearing-in ceremony: TDP, BJP और जनसेना पार्टी के NDA गठबंधन ने हाल में राज्य में एक साथ कराए गए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। NDA ने विधानसभा में 164 सीटें और लोकसभा की 21 सीटें जीती

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं

Chandrababu Naidu swearing-in ceremony: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार (11 जून) को घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। नायडू ने TDP, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनसेना पार्टी के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इस बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुना गया।

पीटीआई के मुताबिक नायडू (Chandrababu Naidu) ने कहा, "हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती (Amaravati, capital of Andhra Pradesh) है। अमरावती राजधानी है।" साल 2014-2019 के दौरान विभाजित आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अमरावती को राजधानी बनाने का विचार सामने रखा था।

लेकिन नायडू के इस विचार को 2019 में तब झटका लगा जब TDP सत्ता से बाहर हो गई और वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने शानदार जीत हासिल की। रेड्डी ने अमरावती को राजधानी बनाने की योजना पानी फेर दिया और उन्होंने तीन राजधानियों का नया सिद्धांत पेश किया। लेकिन अब नायडू ने इस सिद्धांत के स्थान पर सिंगल राजधानी के फैसले को तरजीह दी है।


TDP, BJP और जनसेना पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने हाल में राज्य में एक साथ कराए गए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। NDA ने विधानसभा में 164 सीटें और लोकसभा की 21 सीटें जीती। इस जीत से अमरावती राजधानी शहर परियोजना को नई जान मिली है।

कल सीएम पद की शपथ लेंगे नायडू

तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। इस भूमिका में यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू का विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में बुधवार सुबह 11.27 बजे शपथ लेने का कार्यक्रम है। मंगलवार को तेलुगू देशम विधायक दल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना।

नायडू के साथ कुछ और नेताओं के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें TDP महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश तथा जनसेना के नेता एन मनोहर शामिल हो सकते हैं। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने वाले मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने पीटीआई से कहा कि प्रधानमंत्री के बुधवार सुबह 8.20 बजे दिल्ली से गन्नावरम एयरपोर्ट के लिए रवाना होने और 10.40 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM बन सकते हैं पवन कल्याण, BJP को दो कैबिनेट पद मिलने की संभावना

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होने वाले शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पीएम मोदी के 0.55 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री के दोपहर 12.40 बजे एयरपोर्ट लौटने और 12.45 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने की संभावना है। बता दें कि ओडिशा में भी कल ही शपथग्रहण समारोह है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 11, 2024 7:06 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।