उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग से प्रदेश की 10 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर करने का आग्रह किया। बीजेपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित करते हुए एक पत्र अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। उन्होंने बताया कि पत्र में उपचुनाव की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
