Get App

Assembly Elections 2023: छह दिनों में PM मोदी का मेगा कैंपेन, 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चुनाव वाले 4 राज्यों में करेंगे 8 रैलियां

Assembly Elections 2023: इस दौरान मध्य प्रदेश (MP), राजस्थान (Rajasthan), तेलंगाना (Telangana) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पीएम मोदी की दो-दो रैलियां होंगी। प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'परिवर्तन शखानंद रैली' के लिए शनिवार, 30 सितंबर को बिलासपुर जाएंगे। ये राज्य में पार्टी की तरफ से निकाली गई परिवर्तन यात्रा के समापन का प्रतीक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2023 पर 9:12 PM
Assembly Elections 2023: छह दिनों में PM मोदी का मेगा कैंपेन, 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चुनाव वाले 4 राज्यों में करेंगे 8 रैलियां
Assembly Elections 2023: छह दिनों में PM मोदी का मेगा कैंपेन

Assembly Elections 2023: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के मद्देनजर अगले छह दिनों में एक मेगा कैंपने आयोजित करने के लिए तैयार हैं, जिसमें चार चुनावी राज्यों में आठ पब्लिक मीटिंग होंगी। पीएम इन दौरों के दौरान चार राज्यों और ग्वालियर, जबलपुर, जगदलपुर और जोधपुर जैसे कई अहम केंद्रों में करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रख सकते हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश (MP), राजस्थान (Rajasthan), तेलंगाना (Telangana) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पीएम मोदी की दो-दो रैलियां होंगी।

प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'परिवर्तन शखानंद रैली' के लिए शनिवार, 30 सितंबर को बिलासपुर जाएंगे। ये राज्य में पार्टी की तरफ से निकाली गई परिवर्तन यात्रा के समापन का प्रतीक है।

1 अक्टूबर को, प्रधान मंत्री 13,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और जनता को समर्पित करने के लिए तेलंगाना के महबूबनगर में होंगे।

महबूबनगर एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर (KCR) एक बार इस सीट से सांसद चुने गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें