Assembly Elections 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) को देखते हुए कांग्रेस की ओर से भी पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इससे पहले प्रत्याशियों के नामों लेकर दिल्ली में कापी मंथन हुआ था। पार्टी सूत्र बताते हैं कि दिल्ली बैठक में कांग्रेस ने करीब-करीब सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के लिए 144, छत्तीसगढ़ के लिए 30 और तेलंगाना के लिए 55 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
