Delhi Assembly Elections: दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव से पहले दोहरा झटका लगा है। दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व विधायक राज कुमार आनंद मंगलवार (13 जुलाई) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आनंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री थे। आबकारी मामले में AAP संयोजक की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
