CG Election 2023 : पाटन सीट पर अब तक भूपेश बघेल का रहा है दबदबा, इस बार क्या कहते हैं सियासी समीकरण

CG Election 2023 : 90 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में दो चरणों में चुनाव होंगे। मतदाता 7 नवंबर और 17 नवबंर को वोटिंग के जरिए अगले 5 सालों के लिए सरकार चुनेंगे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा की 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 5:53 PM
Story continues below Advertisement
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है।

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है। 90 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में दो चरणों में चुनाव होंगे। मतदाता 7 नवंबर और 17 नवबंर को वोटिंग के जरिए अगले 5 सालों के लिए सरकार चुनेंगे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा की 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। आज हम छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीट पाटन विधानसभा क्षेत्र के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। इस सीट पर लंबे समय से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दबदबा रहा है। ऐसे में इस बार भी उन्हें यहां से टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

भाजपा ने खेला विजय बघेल पर दांव

पाटन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें इस सीट से 1993 से लेकर अब तक 6 बार चुनावी मैदान में उतारा है, जिनमें से 5 बार उनकी जीत हुई है। वहीं, साल 2008 में एक बार यहां भाजपा को जीत मिली है। इस चुनाव में भाजपा की ओर से विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया था। अब आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर विजय बघेल पर दांव खेला है।


5 बार भूपेश बघेल तो एक बार विजय बघेल को मिली है जीत

साल 2000 में छत्तीसगढ़ गठन से पहले से ही भूपेश बघेल इस सीट पर चुनाव लड़ते रहे हैं। राज्य बनने के बाद साल 2003 में चुनाव हुए। इसमें पाटन विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भूपेश बघेल ने जीत दर्ज की। इसमें भूपेश बघेल ने अपने विरोधी प्रत्याशी विजय बघेल को हराया था। हालांकि, साल 2008 में हुए चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल, भूपेश बघेल को हराते हुए विधानसभा पहुंचे। इसके बाद साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल को फिर जीत मिली। वहीं साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल एक बार फिर विधायक चुने गए और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने। इस तरह साल 1993, 1998, 2003, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल पाटन से चुनाव जीत कर विधायक बने हैं।

जातिगत समीकरण

पाटन विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी वोटरों का दबदबा रहा है। यहां साहू और कुर्मी वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में इस जाति के लोग जिस भी उम्मीदवार को सपोर्ट करते हैं, उनकी जीत लगभग तय मानी जाती है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि भूपेश बघेल और विजय बघेल दोनों ही कुर्मी जाति से आते हैं। इस क्षेत्र में सतनामी समाज और जनरल वोटरों की भी संख्या सामान्य है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।