Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार (29 दिसंबर) को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनकी पत्नी का नाम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट से हटवाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में प्रस्तावित हैं। अपनी पत्नी अनीता सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली में बसे पूर्वांचली लोगों के नाम हटाने की कोशिश कर रही है।