दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने अपना महिला कार्ड खेल दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने ऐलान किया कि राजधानी की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने वाली स्कीम को AAP सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को फैसले की घोषणा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार ने आज अपना वादा पूरा किया। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये देने का प्रस्ताव पास किया।" AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंच से महिला सम्मान योजना की शुरुआत का ऐलान किया। हालांकि, इसका पैसा अभी महिलाओं को नहीं मिलेगा।