भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की आड़ में जानकारी जुटाये जाने के मामले की जांच के आदेश का स्वागत किया। भगवा पार्टी कहा कि अगर इस योजना के लिए रजिस्टर्ड कोई भी महिला साइबर अपराध का शिकार होती है, तो इसके लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार होंगे। उपराज्यपाल कार्यालय ने शनिवार को बताया कि सक्सेना ने योजना के नाम पर महिलाओं की निजी जानकारी एकत्र करने वाले लोगों के खिलाफ जांच का आदेश दिया।