Get App

'कांग्रेस को फंडिंग कर रही BJP' AAP ने दी धमकी, INDIA गुट से कर देंगे बाहर! दिल्ली चुनाव से पहले हुई तकरार

Delhi Assembly Election 2025: यह कदम आगामी दिल्ली चुनाव से पहले विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका हो सकता है। AAP कांग्रेस से इसलिए नाराज है, क्योंकि उसने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर "अस्तित्वहीन" कल्याणकारी योजनाओं के वादे के साथ जनता को "गुमराह करने और धोखा देने" का आरोप लगाया गया है

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 2:28 PM
'कांग्रेस को फंडिंग कर रही BJP' AAP ने दी धमकी, INDIA गुट से कर देंगे बाहर! दिल्ली चुनाव से पहले हुई तकरार
'कांग्रेस को फंडिंग कर रही BJP' AAP ने दी धमकी, INDIA गुट से कर देंगे बाहर!

मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस दिल्ली में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर काम कर रही है। आम आदमी पार्टी ने ये दावा ऐसे समय किया है, जब सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल सबसे पुरानी पार्टी को गठबंधन से बाहर करने के लिए INDIA ब्लॉक की दूसरी पार्टियों से चर्चा कर सकते हैं। यह कदम आगामी दिल्ली चुनाव से पहले विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका हो सकता है। AAP कांग्रेस से इसलिए नाराज है, क्योंकि उसने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर "अस्तित्वहीन" कल्याणकारी योजनाओं के वादे के साथ जनता को "गुमराह करने और धोखा देने" का आरोप लगाया गया है।

आतिशी ने कहा, "अगर राष्ट्रीय कांग्रेस दिल्ली कांग्रेस की साजिश में शामिल नहीं है, तो उन्हें अपने दिल्ली के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।" आप नेता संजय सिंह ने कहा कि वे चाहते हैं कि कांग्रेस केजरीवाल को ''राष्ट्र-विरोधी'' कहने के लिए अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने धमकी दी, "वर्ना हम कांग्रेस को गठबंधन से हटाने के लिए INDIA गुट के दूसरे सहयोगियों से बात करेंगे।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM आतिशी ने कहा, "कांग्रेस की इस हरकत से साफ हो गया है कि पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी के साथ कुछ समझौते किए हैं। कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश विरोधी हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि क्या उन्होंने कभी किसी बीजेपी नेता पर भी यही आरोप लगाए हैं, नहीं, लेकिन आज कांग्रेस अरविंद केजरीवाल पर देश विरोधी होने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने कल मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR क्यों दर्ज कराई?"

'कांग्रेस उम्मीदवारों को फंडिंग कर रही BJP'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें