Get App

Haryana Assembly Poll: विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की सियासत में एंट्री, पहलवानों ने थामा कांग्रेस का दामन

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा के चुनावी दंगल में हाथ आजमाने की अटकलों के बीच स्टार पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस का दामन थाम लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस की टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

Akhileshअपडेटेड Sep 06, 2024 पर 3:20 PM
Haryana Assembly Poll: विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की सियासत में एंट्री, पहलवानों ने थामा कांग्रेस का दामन
Haryana Assembly Poll: हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी

Haryana Assembly Elections 2024: स्टार पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार (6 सितंबर) को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर मंगलवार दोपहर फोगाट और पुनिया के साथ पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की एक तस्वीर शेयर की थी। पूनिया टोक्यो ओलिंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं। जबकि फोगाट पेरिस ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। हालांकि, उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग के इवेंट में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने इस खेल से संन्यास की घोषणा कर दी।

पूनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। आपको बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

खड़गे ने पहलवानों से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाकात। हमें आप दोनों पर गर्व है।"

विनेश ने रेलवे से दिया इस्तीफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें