Haryana Assembly Election: कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, विनेश फोगाट जुलाना से मैदान में

Haryana Assembly Chunav 2024: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया 6 सितंबर को ही आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। फोगाट ने शुक्रवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस में शामिल होने से पहले फोगाट और पूनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है

अपडेटेड Sep 06, 2024 पर 11:25 PM
Story continues below Advertisement
प्रत्याशियों के नामों के लेकर दिल्ली में कई दिनों से कांग्रेस सीईसी की बैठक चल रही थी।

Haryana Assembly Election: लंबे इतंजार और मंथन के बाद कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से उम्मीदवार बनाया है। वहीं स्टार रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से मैदान में उतारा है।

विनेश और पहलवान बजरंग पूनिया 6 सितंबर को ही आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।पार्टी ने सीएम नायब सैनी के खिलाफ लाडवा से मेवा सिंह को टिकट दिया है। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान होडल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट के बाकी नाम


congress list

हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को होने वाले हैं। पहले यह तारीख 1 अक्टूबर थी लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाकर 5 अक्टूबर कर दिया। बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया। आयोग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब 4 अक्टूबर के बजाय 8 अक्टूबर को होगी।

बीजेपी और JJP-ASP भी जारी कर चुकी हैं पहली लिस्ट

इससे पहले बीजेपी ने 4 सितंबर को हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 67 नाम शामिल हैं। राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की मां शक्ति रानी शर्मा को कालका सीट से टिकट दिया गया है। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व स्पीकर कंवर पाल गुर्जर जगधारी सीट से और पूर्व लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल रतिया से उम्मीदवार हैं।

हरियाणा BJP में लगी इस्तीफों को झड़ी! विधायक और मंत्री के बाद नवीन गोयल ने भी दिया इस्तीफा, गुरुग्राम से निर्दलीय लड़ने का ऐलान

4 सितंबर को ही दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) और चंद्रशेखर आजाद रावण की आजाद समाज पार्टी (ASP) ने 19 उम्मीदवारों के साथ पहली लिस्ट जारी की थी। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना से और दिग्विजय चौटाला डबवाली से चुनाव लड़ेंगे। JJP और ASP ने 27 अगस्त को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की थी। JJP 90 सीटों में से 70 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि ASP 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

First Published: Sep 06, 2024 10:36 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।